फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नौणी और पालमपुर विवि में अधिक फीस वसूली बंद हो

नौणी और पालमपुर विवि में अधिक फीस वसूली बंद हो

Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
नौणी और पालमपुर विवि में अधिक फीस वसूली बंद हो
अंब (ऊना)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अंब इकाई ने एसडीएम अंब के माध्यम से शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजा। इकाई अध्यक्ष गौरव और इकाई मंत्री साहिल शर्मा नेतृत्व में एसडीएम अंब सुनील वर्मा को मांगपत्र दिया। इसमें परिषद ने मांग की है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास शीघ्र किया जाए और अस्थायी परिसरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, नियामक आयोग और निजी विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार तथा शिक्षा के व्यापारीकरण को बंद करने, बागवानी विश्वविद्यालय नौणी और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में छात्र-छात्राओं से अधिक फीस वसूली बंद कर कम फीस किए जाने, एसएमसी और आउटसोर्सिंग में भर्तियां न किए जाने, सीबीएससी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पुनर्मूल्यांकन सुविधा का प्रावधान किए जाने, एससी एसटी छात्रवृत्ति घोटाले की जांच सीबीआई की ओर से जल्द पूरा किए जाने, एचपीयू में शोध कर रहे छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दिए जाने, प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने, प्रदेश में संस्कृत एवं खेल विश्वविद्यालय की जल्द स्थापना किए जाने और प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर इकाई उपाध्यक्ष जिला सोशल मीडिया प्रमुख गौरव, इकाई सचिव और जिला संयोजक साहिल, सह सचिव विशाल, साहिल, अमिता, हिमानी, पलक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed