फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   खेल महाकुंभ में वर्ल्ड इलेवन चैंपियन

खेल महाकुंभ में वर्ल्ड इलेवन चैंपियन

Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में वर्ल्ड इलेवन चैंपियन
cricket logo

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। सांसद खेल महाकुंभ के तहत इंदिरा मैदान ऊना में बुधवार को वर्ल्ड इलेवन और गलुआ इलेवन के बीच क्रिकेट का फाइनल मुकाबला खेला गया। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर वर्ल्ड इलेवन 11 की टीम ने गलुआ एकादश को 96 रन से हराकर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की।

मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करने पर अंकुर डढवाल को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। इस मौके पर पहुंचे एसपीसीए के निदेशक प्रेम ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीए के अध्यक्ष मदन पुरी और एचपीसीए मेंबर सुमित शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुधवार सुबह खेले फाइनल मुकाबले के दौरान गलुआ एकादश की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्ल्ड इलेवन ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। अंकुर ने नाबाद 60 रनों की पारी खेली। इसके अलावा पृथ्वी ने 44, गौरव और पारुल ने 31-31 रन बनाए। गलुआ एकादश की तरफ से आरुष और आकाश ने 2-2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी गलुआ एकादश की टीम ने 7 विकेट खोकर केवल 118 रन बना ही पाई। आकाश ने 28 और आरुष ने 24 रन बनाए। वर्ल्ड इलेवन की तरफ से आर्यन ने 3, पारुल, अंकुश और संजीव ने 1-1 विकेट हासिल किए। विजेता टीम को एचपीसीए डायरेक्टर प्रेम ठाकुर ने 11 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को 5 हजार रुपये दिए। इसके अलावा तीसरे स्थान पर रही आरसीए एकादश और चौथे स्थान पर रही वार्ड नंबर 6 ऊना की टीम को 21-21 सौ रुपये देकर सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द मैच रहे अंकुर को टी-शर्ट देकर नवाजा गया। इस अवसर पर रमन द्विवेदी, महेंद्र मनकोटिया, मोहित बेदी और रमन शर्मा सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed