{"_id":"5bf19fb4bdec2269556aaf06","slug":"151542561716-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता संघ का प्रांतीय अधिवेशन 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता संघ का प्रांतीय अधिवेशन 23 को
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ का प्रांतीय अधिवेशन 23 नवंबर को कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में होगा। प्रवक्ता संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर और प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे।
इस मौके पर उनके साथ शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार, शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा, शिक्षा सचिव भी उपस्थित रहेंगे। प्रवक्ता संघ के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर व प्रांतीय प्रेस सचिव राजन शर्मा ने बताया कि अधिवेशन में जिलों से काफी संख्या में प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन में प्रवक्ताओं की लंबित मांगों पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रवक्ता संघ ने मांगों का एजेंडा तैयार किया है जो सरकार को सौंपा जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश उप प्रधान विकास रत्न, चेयरमैन विनोद बन्याल, कानूनी सलाहकार जीवन मोदगिल, सुरिंद्र कौंडल, सतपाल विशिष्ट व जिला के नेता अटल कुमार, जिला प्रधान संजीव पराशर, वरिष्ठ उपप्रधान दिनेश कौंडल, महासचिव पवन सैनी, सुनील ठाकुर, अजेंद्र जसवाल, वरुण लखनपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन