{"_id":"5a8310da4f1c1bb1208b8f54","slug":"151518538970-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
Updated Tue, 13 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
नंगल। हाइड्रो प्रोजेक्ट्स के माध्यम से बिजली उत्पादन में अग्रणी भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के भाखड़ा डैम प्रोजेक्ट को हिंदी के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। यह अवार्ड डीजल रेल कारखाना वाराणसी यूपी के ऑडिटोरियम में आयोजित वितरण समारोह में राज्यपाल रामनईक ने प्रदान किया। इस साल भी बीबीएमबी को हिंदी में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रमोद कुमार शर्मा उप निदेशक (कार्यान्वयन), राजभाषा विभाग ने गत 12 जनवरी को मुख्य अभियंता भाखड़ा डैम के कार्यालय रिकॉर्ड एवं पत्राचार संबंधी आंकड़ों का अवलोकन करने के बाद ही उक्त पुरस्कार देने की संस्तुति की थी। ई. संजीव सूरी, मुख्य अभियंता, भाखड़ा डैम ने महामहिम राज्यपाल से राजभाषा शील्ड एवं ई. मोहन सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।