{"_id":"5a71b23c4f1c1b87268b7691","slug":"151517400636-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भी जारी कर सकेंगे अपनी डाक टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी जारी कर सकेंगे अपनी डाक टिकट
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
एसडी शर्मा
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर राष्ट्रीय स्तर की महान विभूतियों के नाम पर जारी होने वाली डाक टिकटें तो आप ने बहुत देखी होंगी, लेकिन अब आप अपने फोटो के साथ खुद की डाक टिकट जारी कर सकेंगे। इन डाक टिकटों को पत्रों, शादी के कार्डों पर चस्पां कर अपने संबंधियों, परिचितों से लेकर सरकारी पत्राचार में प्रयोग में किया जा सकेगा। डाक विभाग ने माई स्टैंप नाम से एक योजना शुरू की है जिसका मकसद अधिक से अधिक लोगों को डाक विभाग से न केवल जोड़ने बल्कि जनता को अपनी फोटोयुक्त डाक टिकट से पत्राचार करने का अवसर देना भी है।
अगर आप चाहते हैं कि डाक टिकट पर आपका फोटो छपा हो और वह पत्रों, कार्डों और हर तरह के पत्राचार के लिए मान्य हो तो अब यह संभव होने वाला है। माई स्टैंप योजना के तहत आपको महज 300 रुपये खर्च करने होंगे जिसका आप फोटोयुक्त डाक टिकट छपवाना चाहते हैं, उसका फोटो देना होगा। 300 रुपये में आप को पांच रुपये मूल्य की 12 डाक टिकटों की एक शीट विभाग जारी करेगा। ज्यादा संख्या में छपवाने के लिए आप को उसी अनुपात में राशि जमा करवानी होगी। बच्चे के जन्मदिवस पर शादी की सालगिरह से लेकर विवाह बंधन में बंधने वाली नई जोड़ी की संयुक्त फोटो देकर डाक टिकट छपवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
डाक विभाग ऊना मंडल के डाक अधीक्षक एसपी जसवाल ने बताया कि माई स्टैंप योजना पर काम शुरू हो चुका है और कई लोगों ने अपनी फोटो देकर पांच रुपये मूल्य की टिकट छपवाने को दी हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के इस अनूठे प्रयास से खत लिखने की परंपरा भूल चुकी युवा पीढ़ी को फिर से पत्र लिखने की प्रेरणा मिलेगी। इससे वे पत्र लिखने की प्राचीन परंपरा जीवित रहेगी।
विज्ञापन