{"_id":"59fdbbde4f1c1b70548badc2","slug":"151509800926-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम रैली की रिहर्सल में ऊना जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम रैली की रिहर्सल में ऊना जाम
Updated Sat, 04 Nov 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
पीएम रैली की रिहर्सल में ऊना शहर में शनिवार को लंबे समय तक जाम लगा रहा। पीएम रैली की रिहर्सल के चलते रक्कड़ से ऊना तक मार्ग पूर्णतया बंद कर दिया गया था। रिहर्सल के दौरान सड़क पर लगे जाम में फंसे वाहनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के चलते कार में एक बीमार बच्चा फंस गया। बीमार बच्चे को अस्पताल पहुंचाने में बच्चे के परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोगों ने डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह को मामले की सूचना फोन पर दी। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी ने पुलिस कर्मियों को जाम में फंसे बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। डीएसपी के निर्देश देने के बाद बीमार बच्चे को नैनो कार में लिफ्ट देकर उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। रिहर्सल के दौरान लोगों को रोड बंद करने की सूचना होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।
एक अन्य व्यक्ति को रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में पहुंचने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में प्रशासनिक कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। कुछ लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पीएम मोदी लोगों से वोट मांगने आ रहे हैं कि लोगों को परेशान करने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह से बीच सड़क में वाहन रोक कर रिहर्सल करना ठीक नहीं है। रिहर्सल के दौरान जाम में फंसे वाहनों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।