Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15,000 devotees took blessings at Chintpurni Temple

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में 15 हजार श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

Sun, 30 Nov 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15,000 devotees took blessings at Chintpurni Temple
चिंतपूर्णी मंदिर को जाने वाले मुख्य रास्ते पर रविवार दोपहर को लगी श्रद्धालुओं लंबी कतारें। संवा
तीन घंटों तक कतार में लगकर श्रद्धालुओं ने किया अपनी बारी का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी/ भरवाईं(ऊना)। माता चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। दोपहर तक श्रद्धालुओं की संख्या बहुत अधिक नहीं थी लेकिन दोपहर के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर तक श्रद्धालुओं को चंद मिनटों में दर्शनों का लाभ मिल रहा था लेकिन दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में काफी इजाफा दर्ज किया गया। श्रद्धालुओं को तीन घंटों तक लाइनों में अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ी। दर्शनों के लिए आए रवींद्र सिंह, रामपाल, मलकीयत सिंह आदि ने बताया कि रविवार दोपहर मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। दूसरी ओर सुबह दर्शन करने वाले श्रद्धालु कम भीड़ में थोड़े समय में ही मंदिर पहुंच पाने के कारण काफी प्रसन्न दिखे। मंदिर तक पहुंचने की गति धीमी रहने के बावजूद श्रद्धालु धैर्यपूर्वक लाइन में लगे रहे। दर्शनों के लिए कई श्रद्धालुओं को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर के समय भीड़ लगातार बढ़ती रही। जिससे मंदिर को जाने वाले रास्ते में लंबी कतारें लगना शुरू हो गई। मंदिर प्रशासन की सुगम दर्शन प्रणाली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हाजिरी भरी, जिससे प्रशासन को लाभ हुआ। मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल ने बताया कि रविवार को 15 हजार श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed