फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   150 saplings planted under One Tree Mother campaign

Una News: एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत लगाए 150 पौधे

Sat, 13 Jul 2024 02:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Jul 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
150 saplings planted under One Tree Mother campaign
गौशाला धाम घंडावल में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व मंत्री विरेंद्र कंवर व
कुटलैहड़ भाजपा ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल(ऊना)। गोशाला धाम घंडावल में शुक्रवार को कुटलैहड मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा के नेतृत्व में एक पौधा मां के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत घंडावल स्थित गोशाला धाम के आसपास विभिन्न-विभिन्न प्रजातियों के लगभग 150 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप से शिरकत की। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम की थीम पर देश के नागरिकों से अधिकाधिक पौधरोपण किया जाने की अपील की गई है। उन्होंने हर एक कार्यकर्ता से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन हमें प्रकृति से जोड़ते हैं और मानवता के मूल गुणों को प्रोत्साहित करते हैं। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत लाखों पेड़ लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर कुटलैहड मंडल के महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह, जिला अध्यक्ष परस राम, एससी मोर्चा अध्यक्ष सोमनाथ दरोच, उपाध्यक्ष मनु बांका, मंडल महामंत्री दिलबाग सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता कौशल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष कमलेश चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रिया ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुनील शारदा, युवा मोर्चा अध्यक्ष शशि राणा, मंडल उपाध्यक्ष राम सिंह, राममूर्ति शर्मा, कर्म सिंह ठाकुर, शाम पटरा, रतन चंद एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सचित्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed