{"_id":"5803afa04f1c1b6f5128de42","slug":"15-thousand-piligrmages-visited-chintpurni-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंतपूर्णी में 15 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
ब्यूरो, अमर उजाला, चिंतपूर्णी (ऊना)।
Updated Sun, 16 Oct 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को लगभग 15 हजार भक्तों ने मां के दर शीश नवाया। देश के विभिन्न भागों से लोगों ने मां के दर पर माथा टेककर आशीर्वाद लिया। रविवार को दिनभर मंदिर परिसर में माता के जयकारे गूंजते रहे। माता के दर्शनों के लिए रविवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। दिनभर चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल-पहल रही।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने बड़े आराम से लाइनों में लगकर माता के दर्शन किए। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने उचित व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह ही मंदिर के कपाट खोले दिए गए थे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए धूप से बचने के लिए टैंट की व्यवस्था विशेष रूप से की गई है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंदिर अधिकारी ने बताया कि रविवार को लगभग 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।
विज्ञापन