फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 interviewed for security guard posts, six selected

Una News: सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए 15 ने दिया साक्षात्कार, छह का चयन

Wed, 06 Nov 2024 06:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:53 PM IST
विज्ञापन
15 interviewed for security guard posts, six selected
ऊना। जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना में बुधवार को सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए बिलासपुर की ओर से सिक्योरिटी गार्ड पुरुष के 100 पदों के लिए साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार का यह दूसरा दिन रहा। इससे पूर्व मंगलवार को बंगाणा में भी कंपनी 11 पात्रों का चयन कर चुकी है। साक्षात्कार के दौरान रोजगार कार्यालय ऊना से काउंसलर कृति भारद्वाज ने आवेदकों को साक्षात्कार से पूर्व बेहतर प्रस्तुति के लिए प्रोत्साहित किया। साक्षात्कार में किस प्रकार से प्रस्तुति देनी है और कम्युनिकेशन किस प्रकार करना है, ऐसे कई पहलुओं को लेकर उन्हें जागरूक किया। जिला श्रम एवं रोजगार कार्यालय ऊना के अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए कंपनी की ओर से शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और लंबाई 168 सेंटीमीटर अनिवार्य की गई थी। चयनित अभ्यर्थी कंपनी में नौकरी के दौरान अपनी क्षमतानुसार 16,500 से 19,500 रुपये तक प्रतिमाह वेतन पाएंगे। बुधवार को ऊना में साक्षात्कार में पहुंचे अभ्यर्थियों के योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड नम्बर, पासपोर्ट साइज फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा आदि की सर्वप्रथम सत्यता जांची गई। उसके बाद साक्षात्कार में आए आवेदकों ने अपनी दक्षता का प्रमाण दिया है। इसके आधार पर ऊना में कंपनी ने छह अभ्यर्थियों का चयन नौकरी के लिए किया है। उन्होंने कहा कि वीरवार को उप रोजगार कार्यालय अंब में इन्हीं पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित होगा। अधिक जानकारी के लिए 85580-62252 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed