फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   15 artists auditioned for Mata Shri Chintapurni Festival

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए 15 कलाकारों ने दिया ऑडिशन

Tue, 04 Nov 2025 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Tue, 04 Nov 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
15 artists auditioned for Mata Shri Chintapurni Festival
माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए अंब कॉलेज में ऑडिशन देते हुए।स्रोत विभाग
अंब (ऊना)। माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए अंब कॉलेज में सोमवार से ऑडिशन शुरू हुए जिसमें पहले दिन 15 कलाकारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए उपायुक्त ऊना के निर्देशानुसार डीपीआरओ सचिन संगर की अध्यक्षता में गठित कमेटी सदस्यों जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम, तहसीलदार अंब नरेश पटियाल और कॉलेज में म्यूजिक विषय की प्रो. रचना ने आवेदकों का ऑडिशन लिया।
विज्ञापन

महोत्सव में प्रस्तुति देने के इच्छुक अभ्यार्थियों ने सुबह 11 बजे कमेटी के समक्ष अपने आवेदन प्रस्तुत किए। जिसके पश्चात कमेटी ने उनकी प्रस्तुतियों को देखा और मूल्यांकन किया। पहले दिन ऑडिशन देने पहुंचे लोगों में अधिकांश कॉलेज के विद्यार्थी रहे। कलाकारों ने महोत्सव में उन्हें गत वर्ष की अपेक्षा कुछ अधिक समय देने की मांग की। कॉलेज सभागार में ऑडिशन के दौरान कमेटी की तरफ से कलाकारों को महोत्सव की गरिमा के अनुरूप पहनावा और प्रस्तुति बारे विशेष रूप से सलाह दी गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ सचिन संगर ने बताया कि कलाकारों को कमेटी की तरफ से गंभीरता से परखा जा रहा है। क्योंकि महोत्सव माता श्री चिंतपूर्णी के नाम से आयोजित किया जा रहा है। इसलिए कलाकारों को उनकी प्रस्तुति में किसी प्रकार की अश्लीलता अथवा मर्यादा के विरुद्ध बात को लेकर हिदायत भी दी जा रही है। इसके साथ ही प्रस्तुति के दौरान उनके पहनावे और वह क्या प्रस्तुति देंगे, इस बारे भी विस्तार से जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में लोक संस्कृति की झलक को लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने प्रस्तुति देने आए कलाकारों को सुझाव दिया कि वह जो भी परफार्म करना है, उसकी बेहतर तैयारी के साथ आएं और अपनी विषय वस्तु को बेहतर तरीके से याद करके आएं।



महोत्सव के लिए ऑडिशन देने आई आदर्श नगर अंब की कल्पना जसवाल ने बताया कि उनकी तरफ से भंगड़ा के लिए ऑडिशन दिया गया। ऑडिशन के वक्त जज काफी सहयोगी रहे और उनकी तरफ से प्रस्तुति के संबंध में दिए गए सुझाव महत्वपूर्ण थे।


अंब कॉलेज में बीए फाइनल की छात्रा गुरप्रीत कौर ने ऑडिशन को बढ़िया शुरुआत बताते हुए कहा कि उसकी तरफ से गत वर्ष भी महोत्सव में धार्मिक प्रस्तुति (शबद) दी गई थी। इस वर्ष वह पंजाबी लोकगीत के लिए तैयारी कर रही हैं। गुरप्रीत ने सुझाव दिया कि नए कलाकारों को मंच पर पर्याप्त समय प्रदान किया जाना चाहिए जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।


अंब कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा तानिया ने कहा कि वह और सहयोगी पहाड़ी नाटी के लिए ऑडिशन देने आई हैं। तानिया ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव नए कलाकारों को पहचान बनाने के लिए बेहतरीन मंच है।



कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा सिमरन ठाकुर ने बताया कि उसने भंगड़ा के लिए ऑडिशन दिया जो कि बढ़िया रहा। गत वर्ष भी उसकी तरफ से महोत्सव में प्रस्तुति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed