फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   काले बिल्ले लगा कर अनुबंध कर्मियों ने किया प्रदर्शन

काले बिल्ले लगा कर अनुबंध कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
काले बिल्ले लगा कर अनुबंध कर्मियों ने किया प्रदर्शन
ऊना। प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत अनुबंध कर्मचारी संघ जिला ऊना के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों के समर्थन में क्षेत्रीय अस्पताल में काले बिल्ले लगा विरोध जताया। प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत अनुबंधित कर्मचारी संघ के आह्वान पर किए गए विरोध प्रदर्शन में संघ ऊना के जिलाध्यक्ष गुलशन शर्मा ने बताया कि उक्त कर्मचारी मांगों के समर्थन में 14 से 20 फरवरी तक काले कपड़े की पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। सरकार ने लगातार मांगों को दरकिनार किया है। कर्मचारी पिछले लगातार 18 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ बने हुए हैं। सरकार ने अनुबंधित कर्मचारियों के भविष्य को लेकर कोई योजना नहीं बनाई। वर्ष 2016 में कैबिनेट द्वारा नियमित वेतनमान दिए जाने के लिए निर्णय तथा उसकी अधिसूचना के बावजूद इसे क्रियान्वित नहीं किया गया। संघ सरकार से मांग करता है कि इनके लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए। अगर कर्मचारियों की मांगों को इसी प्रकार अनदेखा किया तो कर्मचारी मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। इस अवसर पर उपप्रधान राहुल, महासचिव गीतू गौतम, कोषाध्यक्ष राजेश कुमार, सुनील कुमार, राजकुमार, रेणु मनकोटिया, संदीप, डॉ. उदय, डॉ. रमन, राकेश कुमार, पूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed