फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   रोटरी चौक पर युकां ने फूंका मोदी का पुतला

रोटरी चौक पर युकां ने फूंका मोदी का पुतला

Fri, 04 Jan 2019 09:34 PM IST
sandeep kumar sandeep kumar
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
रोटरी चौक पर युकां ने फूंका मोदी का पुतला

विज्ञापन
ऊना। जिला युवा कांग्रेस ऊना ने शुक्रवार को राफेल घोटाले को लेकर जिला मुख्यालय पर रोष प्रदर्शन किया। युवा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा की अगुवाई में रोटरी चौक ऊना में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने रोटरी चौक से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली और धरना प्रर्दशन किया गया। कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

युवा कांग्रेस प्रभारी जगदेव गागा ने कहा कि पिछले काफी समय से पूरे देश के अंदर राफेल लड़ाकू विमान खरीद पर मोदी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। मोदी सरकार सदन के अंदर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए भी तैयार नहीं है, जिससे कि इस मुद्दे पर और भी संशय बढ़ रहा है। उन्होंने राष्ट्रपति से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय में हस्तक्षेप करते हुए संयुक्त संसदीय समिति जेपीसी के गठन के लिए वर्तमान सरकार को निर्देश जारी करें। जिससे कि पूरे देश के सामने सचाई सामने आ सके। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष रणवीर राणा, महासचिव गोपाल सैणी, अखिल अग्निहोत्री, ऊना मंडल अध्यक्ष राहुल मैनन, चिंतपूर्णी अध्यक्ष अनुज धीमान, सचिव रोहन कालिया, अंकुश कालिया, अंकुश शर्मा, सुमित कुमार, इशान ओहरी, सुमित शर्मा, नक्षत्तर सिंह, शुभम जोशी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed