फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नाचूं मैं आज छम-छम...से मचाई धमाज

नाचूं मैं आज छम-छम...से मचाई धमाज

Sat, 22 Dec 2018 10:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
नाचूं मैं आज छम-छम...से मचाई धमाज
विद्यार्थियों ने गिद्दा और भंगड़े पर मचाया धमाल
विज्ञापन

विधायक राजेश ठाकुर ने सम्मानित किए कुनेरन स्कूल के मेधावी
वार्षिक समारोह में छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
दौलतपुर चौक(ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनेरन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर प्रिंसिपल अजय शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष राममूर्ति शर्मा, उपाध्यक्ष सतपाल, मंडल सचिव एडवोकेट नरेंद्र परमार, ब्लॉक समिति सदस्य बलवंत सिंह, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष दीप कुमार रिक्की, ऋषि ठाकुर, प्रिंसिपल टेक चंद परमार, संतोष परमार, डॉ. अशोक परमार, सहायक अभियंता अशोक परमार, सहायक अभियंता बलवीर सिंह, प्रवक्ता सवीर मोहम्मद, लेखराज, राहुल शर्मा, उपप्रधान सुखदेव सिंह, पंडित कमल किशोर, गोपाल कृष्ण, गुरवचन सिंह, नेत्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक राजेश ठाकुर ने स्कूल भवन के एक ब्लॉक के एस्टीमेट के अनुरूप बजट की घोषणा करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को 11 हजार रुपये ऐच्छिक निधि से भेंट किए। कार्यक्रम में पायल और सहेलियों ने सरस्वती वंदना, नैंसी और सहेलियों ने वंदे मातरम्, मनप्रीत और सहेलियों ने स्वागत गीत, विशाल और साथियों ने योग, प्रिया और सहेलियों ने कब्बाली, कंचन और सहेलियों ने भंगड़ा, साक्षी और सहेलियों ने छमा छम समूह गान, प्रिया और सहेलियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटक, रिया और सहेलियों ने नाटी, एकलव्य और साथियों ने मेरे प्यारे मम्मी-पापा, हर्षिता और सहेलियों ने चक्क दे इंडिया, मनप्रीत और सहेलियों ने ऐ वतन, जबकि सलोचना और सहेलियों का गिद्दा सहित साहिल और साथियों का पंजाबी भंगड़ा डाल कर धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed