फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   प्राथमिक स्कूल बणे दी हटटी बनेगा आदर्श: उपायुक्त

प्राथमिक स्कूल बणे दी हटटी बनेगा आदर्श: उपायुक्त

Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल बणे दी हटटी बनेगा आदर्श: उपायुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गगरेट/ऊना। उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि टीच ऊना कार्यक्रम के तहत जिला के शिक्षा खंड गगरेट-दो के अंतर्गत प्राथमिक स्कूल बणे दी हट्टी को भी आदर्श विद्यालय के तौर पर विकसित किया जाएगा। स्कूल में बच्चों के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर सभी आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने आज टीच ऊना कार्यक्रम के तहत स्कूल को बतौर आदर्श विद्यालय विकसित करने की दृष्टि से मंगलवार को स्कूल परिसर का दौरा किया तथा स्कूल में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को देखा। उन्होंने कहा कि स्कूल को सीएसआर के अंतर्गत ल्युमिनस उद्योग के सहयोग से एक आदर्श विद्यालय के तौर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुविधा के लिए स्कूल में सभी आधुनिक सुविधाएं जुटाई जाएंगी तथा स्कूल परिसर को बेहतरीन परिसर के तौर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल को जाने वाली सड़क को भी बेहतर किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल में स्मार्ट कक्षाओं का प्रबंध तथा चार दिवारी का कार्य भी किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिले में टीच ऊना कार्यक्रम के अंतर्गत छह अन्य सरकारी प्राथमिक स्कूलों को भी बतौर आदर्श स्कूल विकसित किया जा रहा है। इससे ग्रामीण बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। उपायुक्त ने बताया कि जिले में जल्द ही टीच ऊना कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डाईट ऊना देवेंद्र चौहान के अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed