फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पुराने भवनों को तोड़कर बनाए जाएंगे नए भवन

पुराने भवनों को तोड़कर बनाए जाएंगे नए भवन

Tue, 22 May 2018 09:52 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
पुराने भवनों को तोड़कर बनाए जाएंगे नए भवन
ऊना मिनी सचिवालय के निर्माण को कदमताल शुरू
विज्ञापन

पुराने भवनों को तोड़कर बनाए जाएंगे नए भवन
उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने ऊना मुख्यालय स्थित प्रस्तावित नए मिनी सचिवालय भवन के निर्माण के लिए कदमताल शुरू कर दी है। डीसी ने मंगलवार को प्रस्तावित मिनी सचिवालय स्थल का एसडीएम विनय मोदी एवं तहसीलदार विजय राय को साथ लेकर दौरा किया तथा अधिकारियों को पुराने भवनों को जल्द तोड़ने के आदेश दिए, जिससे यहां पर प्रस्तावित नए मिनी सचिवालय भवन का निर्माण किया जा सके। स्थल का निरीक्षण करने के बाद उपायुक्त ने बताया कि प्रस्तावित मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए यहां करीब 50 से 60 वर्ष पुराने जेल, तहसील तथा बीडीओ कार्यालयों के भवनों को तोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए सरकार ने करीब 9.56 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है तथा लोक निर्माण विभाग को आरंभिक तौर पर 1.80 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मिनी सचिवालय परिसर की धरातल मंजिल में 1498 वर्गमीटर क्षेत्र जबकि प्रथम, द्वितीय और तृतीय मंजिलों में लगभग 4494 वर्ग मीटर क्षेत्र शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि इस प्रस्तावित मिनी सचिवालय परिसर में जहां धरातल स्तर पर वाहन पार्किंग की सुविधा होगी तो वहीं ऊपरी तीन मंजिलों में विभिन्न विभागों के कार्यालय होंगे। इनमें उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालयों सहित अधीक्षण अभियंता आईपीएच, एसडीएम, तहसीलदार, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति, कोषागार, जिला भाषा अधिकारी, जिला न्यायवादी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (विद्युत), जिला सांख्यिकी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, निर्वाचन तथा जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय शामिल हैं। इसके अलावा मिनी सचिवालय परिसर में सुगम केंद्र, रिसेप्शन केंद्र, कैंटीन के साथ-साथ लिफ्ट की सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मिनी सचिवालय में दो सभा कक्ष, वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष, एमआई कक्ष सहित एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त मिनी सचिवालय के कर्मचारियों के लिए मनोरंजक कक्ष सहित कंट्रोल और रिकॉर्ड कक्ष भी प्रस्तावित हैं। उन्होंने कहा कि मिनी सचिवालय भवन निर्माण के लिए सभी औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है तथा इस भवन का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो, इस दिशा में जिला प्रशासन ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ऊना स्थित जिला मुख्यालय में लोगों को बेहतर सुविधाओं से युक्त नया मिनी सचिवालय परिसर उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed