फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतों पर मंथन

स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतों पर मंथन

Thu, 03 May 2018 06:35 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
स्कूल संचालन में आ रही दिक्कतों पर मंथन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
विश्राम गृह ऊना में वीरवार को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ऊना इकाई की एक बैठक की गई। इस की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष लखनपाल शर्मा ने की। बैठक में जिला भर के निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक में निजी स्कूल प्रबंधकों को स्कूलों के संचालन को लेकर दिक्कतों में 25 प्रतिशत कोटे और ट्रांसपोर्टेशन पर चर्चा की गई। इस दौरान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर उपायुक्त ऊना को ज्ञापन सौंपा।

उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में एसोसिएशन ने स्कूल वाहनों के किराए को बढ़ाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया। सदस्यों ने कहा कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए किराया बढ़ाना उचित है।
विज्ञापन


नूरपुर हादसे को लेकर धन संग्रह भी किया गया। इसमें पीएआर डोहगी, ज्योति पब्लिक स्कूल भंजाल, पीएस पब्लिक स्कूल मैड़ी, शिवालिक स्कूल अंब, आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा, कुटलैहड़ पब्लिक स्कूल बल्ह, हिम अकादमी स्कूल संचालकों से सहयोग किया। इस मौके पर एमएल शर्मा, नरेंद्र सहोड़, अरुण कुमार, प्रमोद शर्मा, राकेश कुमार, संजीव ठाकुर, जोगिंद्र देव आर्य, अमित ठाकुर, अनिल परमार, अशवनी बख्शी, शिव कुमार, बीएल शर्मा, अनुज वशिष्ठ कृष्ण कालिया, अरविंद, प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed