फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ओलिंडा पुल से सलांगडी सड़क लोगों को समर्पित

ओलिंडा पुल से सलांगडी सड़क लोगों को समर्पित

Sat, 31 Mar 2018 10:46 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
ओलिंडा पुल से सलांगडी सड़क लोगों को समर्पित

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोहरू में भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से लगभग 32 लाख की लागत से निर्मित ओलिंडा पुल से सलांगड़ी गांव तक की सड़क का लोकार्पण किया। इस सड़क के निर्मित होने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हुई। इस मौके पर ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु तथा मत्स्य पालन विभाग मंत्री वीरेंद्र कंवर भी उपस्थित रहे।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की यह मांग पूरी हुई है जिसके लिए उन्होंने लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऊना में 500 करोड़ की लागत से पीजीआई का सैटेलाइट सेंटर स्वीकृत हुआ। ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज तो बिलासपुर में एम्स संस्थान स्वीकृत हुआ है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि सड़कों की अधोसंरचना को विकसित करने के लिए जहां 21 सौ करोड़ से कीरतपुर-मनाली फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेल लाइन के लिए केंद्र ने 21 सौ करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं।
विज्ञापन


पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पूरी होने से यहां के लोगों को सुविधा उपलब्ध होगी। इस मौके पर बीबीएमबी के अध्यक्ष ई. डीके शर्मा के अतिरिक्त एसडीएम संजीव कुमार, डीएफओ यशुदीप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री यशपाल राणा, मंडलाध्यक्ष मनोहर लाल, महामंत्री तरसेम लाल, प्रधान बोहरू राकेश कुमार, उपप्रधान जसवंत सिंह उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed