फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   1406 children benefited in Mission Vatsalya: Jatin

मिशन वात्सल्य में 1406 बच्चों को दिया लाभ : जतिन

Wed, 27 Nov 2024 04:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 04:43 PM IST
विज्ञापन
1406 children benefited in Mission Vatsalya: Jatin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। मिशन वात्सल्य के तहत विधवा महिलाओं, परित्यक्त महिलाओं, गंभीर बीमारी से पीड़ित माता-पिता के बच्चों और 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग और बच्चों का पालन पोषण करने में असमर्थ माता-पिता के बच्चों को फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया जाता है। जिला में कुल 2468 बच्चों को स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना का लाभ दिया रहा है। उपायुक्त जतिन लाल ने मिशन वात्सल्य को लेकर आयोजित हुई बैठक में दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले स्पोंसरशिप और फोस्टर केयर योजना के तहत 1406 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा था। इस योजना के तहत जिले में 1184 नए मामलों को स्वीकृति प्रदान की गई है। फोस्टर केयर योजना के तहत बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और पालन पोषण के लिए 4000 रुपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त 122 बच्चों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर इस योजना के बाहर किया गया है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष मीनाक्षी राणा, प्रेम आश्रम स्कूल की प्रधानाचार्य सिस्टर संजना, अभिमन्यु कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed