फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   14 people caught gambling in Mehtpur, cash worth Rs 5 lakh recovered

Una News: मैहतपुर में जुआ खेलते पकड़े 14 लोग, पांच लाख की नकदी बरामद

Sun, 15 Jun 2025 04:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 04:43 AM IST
विज्ञापन
14 people caught gambling in Mehtpur, cash worth Rs 5 lakh recovered
शनिवार तड़के दुकान के अंदर जुआ खेलते पकड़े गए सभी आरोपी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। मैहतपुर टोल बैरियर के पास स्थित एक दुकान में शनिवार तड़के जुआ खेलते 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सीआईए स्टाफ की कार्रवाई में आरोपियों से करीब पांच लाख रुपये की नकदी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ की टीम को शुक्रवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि मैहतपुर बाजार में स्थित एक दुकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पाकर हरकत में आई सीआईए टीम ने शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे मैहतपुर बाजार में दबिश दी। इस दौरान मैहतपुर टोल बैरियर में स्थित एक दुकान खुली होना पाया गया। मौके पर दुकान का मालिक दीपक कुमार (44) निवासी माधव नगर तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब भी मौके पर मिला। दुकान के अंदर कई लोग डाइज के जरिये जुआ खेलते पाए गए। सीआईए टीम ने सभी लोगों को काबू में लिया और आरोपियों के पास एक बैग भी पकड़ा। बैग में करीब 4.98 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। दुकानदार के अलावा पकड़े गए आरोपियों की पहचान तनुज कुमार निवासी राजनगर तहसील नंगल, सौरव (27), राहुल (37) निवासी गौराया तहसील फिल्लौर, चन्दन थापर (27) निवासी न्यू बलदेव नगर जिला जालंधर, जोगिन्दर पाल निवासी मोहल्ला करार खान तहसील व जिला जालंधर, विशाल वर्मा (31) निवासी नंगल , रजत कुमार (29) निवासी तलवाड़ा नंगल, गौरव (37), संदीप कुमार (27), बलवंत सिंह (32), सुरेंद्र सिंह (44) निवासी नंगल, सुनील कुमार निवासी चढ़तगढ़, शिव कुमार (43) निवासी मोहल्ला रामगड़िया तहसील फिल्लौर जिला जालंधर के तौर पर हुई।

आरोपियों में 13 पंजाब निवासी
मैहतपुर में जुआ खेलते पकड़े 14 आरोपियों में से 13 पंजाब के रहने वाले हैं। इसमें अधिकतर नंगल और बाकी जालंधर पंजाब के रहने वाले हैं। बड़ा सवाल है कि दूसरे राज्य के लोग प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में स्थित दुकान में कैसे अवैध धंधा चला रहे थे। पांच लाख की पकड़ी राशि से समझ आता है कि यह अवैध गतिविधि काफी समय से चल रही होगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि जुआ खेलते पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। पता लगाया जा रहा कि यह अवैध कार्य कब से चल रहा था और इसमें और कौन लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed