फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   136 students were awarded degrees in the convocation ceremony

Una News: दीक्षांत समारोह में 136 विद्यार्थी डिग्रियों से नवाजे

Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
136 students were awarded degrees in the convocation ceremony
हिमाचली टोपी और पारंपरिक वेषभूषा में विद्यार्थियों ने हासिल की डिग्री
विज्ञापन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह का दीक्षांत समारोह लता मंगेशकर कला केंद्र में आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान सलोह का सातवां दीक्षांत समारोह लता मंगेशकर कला केंद्र, ऊना के सभागार में शनिवार को हुआ। समारोह में कुल 136 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 135 बीटेक और 1 पीएचडी छात्र शामिल रहा। इस राष्ट्रीय स्तर के संस्थान में देशभर के विभिन्न राज्यों से सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। समारोह में इस बार भी विद्यार्थियों ने पारंपरिक परिधान धारण कर विशेष रंग बिखेरा। डिग्री प्राप्त करने के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक पोशाक के साथ हिमाचली टोपी पहनकर मंच पर उपस्थिति दर्ज करवाई। लड़के कुर्ता-पायजामा और हिमाचली टोपी में नज़र आए, जबकि छात्राएं साड़ी और हिमाचली टोपी पहनकर डिग्री ग्रहण करने पहुंचीं। कार्यक्रम का शुभारंभ भी पारंपरिक और सांस्कृतिक अंदाज में हुआ, जिसमें संस्कृत श्लोकों और स्वस्तिवाचन से वातावरण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रंग में रंग गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी मंच के अध्यक्ष, राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएनएसी) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रत्यायन मंडल (एनबीए) के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में सांसद अनुराग ठाकुर ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई। विद्यार्थियों को उपाधियां हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में प्रदान की गईं। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रोफेसर मनीष गौर समेत सभी संकाय सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed