{"_id":"5c7424f1bdec224a3d3ff27f","slug":"131551115505-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनावों के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनावों के चलते अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना। लोकसभा चुनाव के चलते उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रोक दी हैं। जिला दंडाधिकारी के ये आदेश 28 फरवरी के बाद जिले के सभी विभागों में लागू हो जाएंगे।
प्रशासन ने लोकसभा चुनावों के आयोजन के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके साथ विभागों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटियां भी लगाई जा रही हैं। उपायुक्त ने जिले के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी है। उपायुक्त ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर केवल जिला निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही संबंधित अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को छुट्टी दे सकेंगे।
विज्ञापन
दो दिन में अपलोड करें डाटा : डीसी
ऊना। जिला निर्वाचन अधिकारी और उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति ने जिले के सभी आहरण और वितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का डाटा दो दिन में अपलोड करें।
विज्ञापन
उपायुक्त सोमवार को जिला परिषद सभागार ऊना में जिले के सभी आहरण और वितरण अधिकारियों के लिए आयोजित दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। इसको ध्यान में रखते हुए वे अपने अधीनस्थ कर्मियों का डाटा अपलोड करना सुनिश्चित बनाएं।
डीसी ने बताया कि चुनाव आयोग ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए सी-विजिल एप्प जारी किया है। इसके माध्यम से कोई भी आम नागरिक आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को चुनाव आयोग के ध्यान में ला सकता है। कार्यशाला में जिला सूचना अधिकारी संजीव कुमार ने अधिकारियों को डाटा अपलोड करने की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर तहसीलदार निर्वाचन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।