{"_id":"5c50902bbdec2273875d4de2","slug":"131548783659-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाकलां में 34 करोड़ से बनेगा गोकुल ग्राम: कंवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाकलां में 34 करोड़ से बनेगा गोकुल ग्राम: कंवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाकलां (ऊना)। ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पशु एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत थानाकलां में 34 करोड़ रुपये की लागत से गोकुल ग्राम बनेगा। इस गोकुल ग्राम में 60 प्रतिशत देसी गायों और 40 प्रतिशत बेसहारा पशुओं को आश्रय मिलेगा। इसके अलावा गो गोबर, गोमूत्र पर आधारित प्रोजेक्ट भी होंगे। कंवर मंगलवार को अपने 56वें जन्मदिवस के अवसर पर थानाकलां के थानाखास स्थित गोशाला में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। मंत्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया।
उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को पशु पालकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। कहा कि अब छोटे पशुओं की तरह सभी दुधारू पशुओं की डिवार्मिंग पशु पालन विभाग करेगा। दुधारू पशुओं की डिवार्मिंग मानसून से पहले और मानसून के बाद करने का भी मसला सरकार के समक्ष उठाया गया है। करीब 30 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के शुरू होने पर पशु पालकों की दूध की बढ़त में वृद्धि होगी। कंवर ने कहा कि उपमंडल स्तर पर पशु औषधालयों को मजबूत करने, जिला स्तर पर पशुओं को उठाने के लिए एक लिफ्ट वाहन और पशु औषधालयों में मुफ्त दवाइयों के बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से पशु पालन विभाग को सुदृढ़ करने के लिए प्रोजेक्ट भेजे गए हैं। जिन्हें सरकार की ओर से प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गोवंश की रक्षा के लिए और बेहतर कदम उठाए जाएंगे। इस बारे में लोगों को भी जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान उपायुक्त ऊना राकेश कुमार प्रजापति, एसडीएम बंगाणा संजीव कुमार, उप निदेशक पशु पालन विभाग डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राकेश भट्टी, संजय गुप्ता, राकेश शर्मा, मनोज दत्ता, नवनीत शर्मा, राजेश, दीपिका, निखिल ठाकुर, अभिनव सोनी, अमित शर्मा, मोहित चौधरी, निशांत, हरीश जसवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत बोर्ड ओपी शर्मा, बीडीओ सोनू गोयल, प्रवक्ता संघ से संजीव पराशर, डॉ. परमेश, डॉ. राकेश, गो संवर्धन बोर्ड के सदस्य कृष्ण पाल शर्मा मौजूद रहे।