फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ज्वार-मसलाना में बस सेवा न मिलने से लोग परेशान

ज्वार-मसलाना में बस सेवा न मिलने से लोग परेशान

Wed, 20 Jun 2018 05:32 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
ज्वार-मसलाना में बस सेवा न मिलने से लोग परेशान
बस सेवा न मिलने से लोग परेशान
विज्ञापन

ज्वार-मसलाना के ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से उठाई सरकारी बस सेवा शुरू करने की मांग
सुविधा न होने से चार किलोमीटर पैदल चल रहे ग्रामीण, विद्यार्थियों-कर्मचारियों को दिक्कत
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)। ज्वार-मसलाना के निवासियों ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से सरकारी बस सेवा चलाए जाने की मांग की है। क्षेत्र के लिए वैसे तो निजी रूट अलॉट किए गए हैं लेकिन निजी बसों के मालिक महज मैड़ी तक बस चला रहे हैं। इस कारण ज्वार और मसलाना जैसे दूरदराज क्षेत्रों के लोग बस सेवा से पूरी तरह से वंचित होकर रह गए हैं। मसलाना निवासियों को तो बस लेने के लिए लगभग चार किलोमीटर दूर पैदल जाकर ज्वार में एनएच तीन तक आना पड़ता है। ज्वार के लोगों को भी या तो तीन-चार किलोमीटर दूरी तय कर मैड़ी या ज्वार एनएच तीन पर आना पड़ता है। ऐसे में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, नौकरी पेशा लोगों, अपने निजी काम से उपमंडल मुख्यालय आने वाले लोगों और बीमार व्यक्ति को हर दिन भारी कठिनाइयों से दो चार होना पड़ता है। कई बार तो मजबूरी में लोगों को टैक्सी कर अपने गंतव्य तक आने पर मजबूर होना पड़ता है। ग्राम पंचायत ज्वार से तो बाकायदा प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की है कि अंब से ज्वार और मसलाना के लिए आने वाली निजी बसों के रूट नियमित रूप से चलवाया जाए। इसके अलावा क्षेत्र के लिए सरकारी बस सेवा चलाई जाए जिससे सैकड़ों लोगों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी। स्थानीय निवासियों में ग्राम पंचायत ज्वार की प्रधान तृष्णा देवी, संजीव ठाकुर, तरसेम चंद, हरदीप सोनू, संजीव कुमार कुक्कू, राजपुर जस्वां के उपप्रधान अनिल कुमार, शारदा देवी, अश्विनी कुमार, मेहरचंद, सतपाल सिंह, रमेश चंद, अनिल कुमार ने मांग की है कि निजी बसों को रूट पर नियमित चलवाया जाए या क्षेत्र के लिए सरकारी बस सेवा शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed