{"_id":"5b06ae714f1c1bfa6e8b45d4","slug":"131527164529-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन जारी
Updated Thu, 24 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊना।
ग्रामीण डाक कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल वीरवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गई लेकिन केंद्र सरकार एवं पोस्टल बोर्ड पर जूं तक नहीं रेंग रही। ऊना मुख्य डाकघर के बाहर ऊना मंडल के ज्यादातर ग्रामीण डाकघरों से आए डाक कर्मियों ने पोस्टल बोर्ड और केंद्र सरकार के खिलाफ कड़ा रोष प्रकट कर कहा कि जब तक कमलेशचंद्र कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाएगा, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
जीडीएस यूनियन के परिमंडलीय सचिव दाता राम चंदेल ने कहा देश भर में कार्यरत 2 लाख 70 हजार ग्रामीण डाक कर्मचारी केंद्र सरकार की इस तानाशाही नीति से बेहद खफा हैं। डाक विभाग की चार राष्ट्रीय कर्मचारी यूनियनें हड़ताल पर हैं जिनमें भाजपा समर्थक कर्मचारी यूनियन बीएमएस भी शामिल हैं। केंद्र सरकार सत्ता के मद में चूर होकर आज किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है। हड़ताल के चलते करोड़ों का नुकसान हो रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है, लेकिन पोस्टल बोर्ड एवं केंद्र सरकार को कोई अंतर नहीं पड़ रहा।
विज्ञापन
डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी के परिमंडलीय सचिव एचएस गुलेरिया ने कहा कि आज हालात बहुत खराब हो गए हैं। आला अधिकारी समस्या तक सुनने को तैयार नहीं हैं, कांग्रेस तथा भाजपा के माननीय कर्मचारियों की मांगों पर मुंह खोलने को तैयार नहीं। बुधवार को दाता राम चंदेल, बलवीर सिंह, रामकुमार, बचित्र सिंह, बलजीत सिंह, नितिश धीमान, रामकुमार, रामदास, राकेश कुमार, मोहन लाल, शिव कुमार, गगनदीप, राजाराम, सुदेश कुमारी, अमरजीत कौर, सरोज कुमारी, गुरमीत कौर, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, रामलाल, गुरमुख सिंह, दर्शनादेवी, शशि शर्मा, दलीप कुमार, सुनील दत्त, वीरेंद्र कुमार, किशनचंद, गुरदयाल सिंह, रविदत्त, प्रमोद सिंह, चंदन, सुरेश, जगदीश, रविंद्र, रविकुमार, सुषमा, निर्मला, पूजा, मीनाक्षी, मिलाप सिंह, रमेशचंद, बृजेशबाला, तिलकराज, शंभूनाथ, मूलराज हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन