{"_id":"5b02b17e4f1c1bdc408b6b31","slug":"131526903166-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया
Updated Mon, 21 May 2018 05:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद विरोधी दिवस पर करवाई स्पर्धाएं
ऊना और नंगड़ा स्कूल में किया गया कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय ऊना में सोमवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के कार्यकारी प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बच्चों को आतंकवाद के खिलाफ जागरूक किया। स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली और लोगों को आतंकवाद के बारे में सचेत किया। इस दौरान बच्चों में कई प्रतियोगिताएं करवाई। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रमणीक बंसल, नीरज शर्मा, मोहन लाल शर्मा, वीरेंद्र कपिला, राजेश कुमार, निशा धीमान सहित अन्य भी मौजूद थे। वहीं, नंगड़ा सीसे स्कूल में आतंकवादी विरोधी दिवस मनाया गया। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को याद किया गया। स्कूली बच्चों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एनएसएस के स्वयंसेवियों ने आतंकवाद के विरोध में अपने विचार रखे। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अशोक कुमार बैंस ने कहा कि आतंकवाद समाज, प्रदेश, देश सहित समूचे संसार के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है। आतंकवाद का कोई धर्म, जाति और रंग नहीं होता। इस अवसर पर स्कूल के सभी अध्यापकों तथा बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए शपथ ग्रहण की।