फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   ई रजिस्ट्रेशन फार्म के चक्कर में भटक रहे लोग

ई रजिस्ट्रेशन फार्म के चक्कर में भटक रहे लोग

Fri, 23 Feb 2018 09:56 PM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
ई रजिस्ट्रेशन फार्म के चक्कर में भटक रहे लोग
बैंक कर्मचारी फार्म देने में कर रहे आनाकानी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
रजिस्ट्री करवाने के लिए तहसील कार्यालय में पहुंचे लोग बैंकों में ई-रजिस्ट्रेशन फार्म के लिए भटक रहे हैं। लोगों को फार्म न मिलने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक कर्मचारी भी लोगों को फार्म देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे लोग खासे परेशान हैं।

आलम यह है कि लोगों को फार्म लेने के लिए हरोली, बंगाणा सहित अन्य उपमंडलों के बैंकों में जाकर यह फार्म लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इससे लोगों के समय और धन की बर्बादी हो रही है। लोगों का आरोप है कि जब ऊना उपमंडल को छोड़ अन्य उपमंडलों के बैंकों में यह फार्म आसानी से उपलब्ध है तो ऊना में यह फार्म क्यों नही मिल रहा है। रोजाना लोगों का रजिस्ट्री के लिए ऊना तहसील कार्यालय में आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में बैंकों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बैंक प्रबंधन के प्रति कड़ा रोष जताया है।
विज्ञापन


राजेश कुमार, गुरचरण, नरेंद्र पाल, पंकज कतना, मुनीष, राजन, किशन चंद, राजवीर, जसविंद्र, ज्योति, जसवंत सिंह ने कहा कि कई दिनों से ऊना में ई-रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे उनको कई प्रकार की परेशानियां पेश आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ई-रजिस्ट्रेशन फार्म के लिए दो बैंकों को अधिकृत किया है। लेकिन वहां पर यह सेवा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। बैंक प्रबंधकों को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए ताकि लोगों को समस्या पेश न आ सके। लोगों ने अग्रणी बैंक प्रबंधक पीएनबी ने कहा कि शीघ्र ही समस्या का हल कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed