{"_id":"5a730a4b4f1c1b90268b7b4b","slug":"131517488715-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट परिचर्चा-वरिष्ठ नागरिक\/पेंशनर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट परिचर्चा-वरिष्ठ नागरिक/पेंशनर्स
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
-बजट परिचर्चा-
वरिष्ठ नागरिक/पेंशनर
वरिष्ठ नागरिकों को रास नहीं आया बजट
टैक्स स्लैब में बढ़ोतरी न होने से निराश पेंशनर
ऊना। वरिष्ठ नागरिक और पेंशनरों को वित्त मंत्री जेटली का लोक लुभावन बजट रास नहीं आया। आम बजट में टैक्स स्लैब में कोई राहत न मिलने और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष योजना न होने से बुजुर्ग निराश हैं।
जिला सीनियर सिटीजन फोरम के अध्यक्ष जीआर वर्मा का कहना है कि टैक्स स्लैब में कोई बढ़ोतरी न कर बुजुर्गों को बड़ा आघात लगा है। जिस तरह महंगाई बढ़ रही है, टैक्स स्लैब की सीमा पांच लाख होनी चाहिए थी।
वरिष्ठ नागरिक केएल साहनी का कहना है कि बुजुर्ग पेंशनरों के लिए केंद्रीय बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं रखा गया है। हालांकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा स्वागत योग्य है। बेहतर होता कि सरकार पेंशनरों के लिए कोई विशेष योजना लेकर आती।
विज्ञापन
वरिष्ठ पेंशनर गुरदास ठाकुर का कहना है कि बजट खेती-बाड़ी और कृषि प्रधान है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। हालांकि देश की जनता टैक्स स्लैब में राहत का इंतजार कर रही थी जिसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
वरिष्ठ नागरिक ठाकुर कमान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पेश बजट काफी हद तक संतुलित है। आलू, टमाटर और प्याज के लिए ऑपरेशन ग्रीन योजना चलाने से कृृषि कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। स्वच्छता को लेकर भी बजट दूरदर्शी कहा जा सकता है।