{"_id":"5963b0324f1c1bfb698b49dd","slug":"131499705394-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी रूसा की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी रूसा की जानकारी
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। राजकीय पीजी कॉलेज ऊना में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. त्रिलोक चंद ने की। प्राचार्य ने नए सत्र में विद्यार्थियों को रूसा के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा कॉलेज के नियमों के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत इस बार प्रथम व तीसरे सेमेस्टर में लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। जिसमें साइंस में 540, कला संकाय में 380 के लगभग, कॉमर्स में 200 के लगभग हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में नियमित कक्षाएं शुरू हो गई हैं। जिन विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, वे नियमित कक्षाएं लगाएं। कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया गया। इस दौरान डॉ. एसके चावला ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। डॉ. दर्शन धीमान व प्रो. आरएस डढवाल ने साइंस व कॉमर्स संकाय से जुड़े विद्यार्थियों को रूसा से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों के सवालों के संतोषजनक जवाब दिए।
एंटी रैगिंग कमेटी से करवाया अवगत
कॉलेज प्राचार्य त्रिलोक चंद ने कहा कि महाविद्यालय में नए विद्यार्थियों के साथ यदि कोई रैगिंग करता है तो यह दंडनीय अपराध है। महाविद्यालय में एंटी रैगिंग कमेटी गठित की गई है। यदि किसी विद्यार्थी को कोई दिक्कत आती है तो वह प्राध्यापकों से सीधे संपर्क करें। महाविद्यालय में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।