{"_id":"6a9f08d13aa7c580e80f31a4","slug":"1307-grams-of-chitta-seized-in-una-four-accused-arrested-una-news-c-93-1-una1025-205184-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना में 13.07 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना में 13.07 ग्राम चिट्टा बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार
Tue, 08 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ऊना। नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए जिला पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो बाइक सवारों से 13.07 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अब पुलिस आरोपियों के नशा तस्करी से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है।
बीते रविवार शाम पुलिस चौकी शहर ऊना की टीम ने एएसआई प्यार चंद के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर पुराना बस अड्डा ऊना के नजदीक एक बाइक की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस की टीम ने बाइक में छिपाकर रखा गया 11.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया। मामले में बाइक चालक कुलवंत सिंह उर्फ गोशा और उसके साथी मनप्रीत उर्फ लवली, दोनों निवासी गांव हरमा, डाकघर नैणवां, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर (पंजाब) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 10 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
वहीं, पुलिस थाना गगरेट की टीम ने एसआई राजिंद्र पाल के नेतृत्व में बड़ोह से पांवड़ा रोड भट्ठियांवाला के पास गश्त के दौरान बाइक में छिपाकर रखा 1.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया। गगरेट पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक बाइक में चिट्टा छिपाकर पांवड़ा की ओर से बड़ोह आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भट्ठियांवाला स्थित बाबा बालकनाथ मंदिर के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान बिना नंबर की बाइक को रोककर तलाशी ली गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पास से 1.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक सवार निपुन चौहान निवासी इंदिरा नगर, गगरेट और रजत कुमार निवासी बड़ोह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक हिरेमठ ने बताया कि ऊना में चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए दोनों आरोंपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। गगरेट में दर्ज किए गए मामले में दोनों आरोपियों को नोटिस जारी किए गए हैं और उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टा आरोपियों तक कहां से पहुंचा। मामले में नशे की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।