फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   13 pharmacists of animal husbandry department honored for excellent services

Una News: उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पशुपालन विभाग के 13 फार्मासिस्ट सम्मानित

Sat, 15 Feb 2025 06:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
13 pharmacists of animal husbandry department honored for excellent services
विधायक ने जोनल वेटरनरी अस्पताल बरनोह पर दी जा रहीं सुविधाएं जांचीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने शनिवार को जोनल वेटरनरी अस्पताल बरनोह का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं, पशु चिकित्सा सेवाओं और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, पशु रोगों के इलाज और किसानों को दी जाने वाली सहायता पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त विधायक विवेक शर्मा ने फार्मासिस्टों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किया। उन्होंने कुल 13 फार्मासिस्टों को प्रमाण पत्र दिए। इनमें रमेश चंद, धर्मेंद्र कुमार, सौरभ, सिमरत, गोपाल दास, अखिल ठाकुर, धीरज कुमार, भारत भूषण, अमरजीत सिंह, एकता शर्मा, रिशिका शर्मा और रोहित कुमार शामिल रहे। विधायक ने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनके प्रयास पशु चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ. विनय शर्मा ने कहा कि जोनल वेटरनरी अस्पताल बरनोह क्षेत्र के पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां पशुओं के बेहतर इलाज और देखभाल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर निशांत ने हर्निया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया यह रोग पशुओं के पेट और छाती के बीच झिल्ली में छेद के कारण उत्पन्न होता है। जोनल वेटरनरी अस्पताल बरनोह प्रदेश का एकमात्र ऐसा स्थल है, जहां इस प्रकार की सर्जरी की जा रही है। इसके उपरांत विधायक विवेक शर्मा, उपनिदेशक विनय शर्मा, सहायक निदेशक डॉ. राकेश भट्टी ने मुर्रा ब्रीडिंग फार्म का भी दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed