फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12,700 devotees offered obeisance at the court of Mata Chintpurni.

Una News: माता चिंतपूर्णी के दरबार 12,700 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Sat, 13 Apr 2024 01:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Sat, 13 Apr 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
12,700 devotees offered obeisance at the court of Mata Chintpurni.
चिंतपूर्णी के विधायक बबलू ने मां कामाख्या देवी मंदिर से निकाली पदयात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिंतपूर्णी/अंब ऊना। माता चिंतपूर्णी के दरबार में चैत्र नवरात्रि के चौथे दिन 12,700 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाजिरी भरी। श्रद्धालुओं की आमद सामान्य दिनों की भांति ही दिखी। वहीं, दूसरी ओर होटल-ढाबों में श्रद्धालुओं को नवरात्र व्रत के चलते व्रत वाला खाना भी परोसा जा रहा है। दुर्गा भोजनालय ढाबा मालिक संजीव रत्न ने बताया कि नवरात्र में काफी श्रद्धालु व्रत रखते हैं, इसलिए उनकी श्रद्धा को देखते हुए व्रत का खाना उपलब्ध है।
वहीं, दूसरी ओर चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी शुक्रवार को मां कामाख्या देवी मंदिर पोलियां परोहिता के लिए पदयात्रा निकाली और मां के दर्शन कर चिंतपूर्णीवासियों के कुशलक्षेम की प्रार्थना की। मां कामाख्या देवी मंदिर के लिए पदयात्रा का आगाज सुबह विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के पंजोआ स्थित निवास स्थान से हुआ। इस पदयात्रा में विधायक की पत्नी किरणदीप और पारिवारिक सदस्यों के अलावा उनके समर्थक भी भारी तादाद में शामिल हुए। पदयात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। क्षेत्र के चक्क, त्याई, बागड़ू, चक्क सराये, रिपोह मिसरां और पोलियां गाँवों में सुदर्शन बबलू के समर्थकों ने माता की चुनरी भेंट कर विधायक को सम्मानित किया। शाम को यह पदयात्रा मां कामाख्या देवी के दरबार पोलियां पुरोहिता पहुंची। सुदर्शन सिंह बबलू ने परिवार सहित मां के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस पद यात्रा में विधायक सुदर्शन बबलू करीब 19 किलोमीटर पैदल चले।
विज्ञापन

इस दौरान लोक कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष डॉ. रविंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष मास्टर प्रीतम सिंह जंबाल, मास्टर बलबीर सिंह, अंब इकाई के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार बिल्ला, पार्षद रितेश शर्मा, राजेश शर्मा, अधिवक्ता विकास कश्यप पूर्व प्रधान संदीप शर्मा, केवल सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुलोचना देवी, निशा शर्मा, सुभाष धीमान, पूर्व प्रधान मेडी रविंद्र शर्मा, सीताराम, अतुल ठाकुर, काका प्रधान, यूथ कांग्रेस चिंतपूर्णी के अध्यक्ष शमशेर अली, उपाध्यक्ष अनिल तक्खी, एनएसयूआई के प्रदेश सचिव असलम अनमोल शर्मा सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed