फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

Sat, 23 Jun 2018 10:36 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

टाहलीवाल(ऊना)। औद्योगिक क्षेत्र बाथू-बाथड़ी के तहत एक उद्योग से निकल रहे गंदे पानी की उचित निकासी न होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान के नेतृत्व में उद्योग प्रबंधन से मिला और समस्या के बारे में बताया।

ग्रामीणों में पंचायत प्रधान केके राणा, मोहन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मंगत राम, सुभाष चंद, सुरेंद्र पठानिया, भगत राम, विक्की ने कहा कि गंदा पानी एकत्रित होने से मच्छर पैदा हो रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। गंदे पानी की उचित निकासी न होने से समस्या बनी हुई है। यदि समस्या हल न हुई तो यह विकराल रूप धारण कर सकती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले लंबे समय से समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उद्योग प्रबंधन से प्रतिनिधि नरेश कुमार ने ग्रामीणों को उनकी समस्या को लेकर शीघ्र उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि एक टैंक का निर्माण भी करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed