{"_id":"5b2cf7084f1c1bc96b8b78b1","slug":"121529673480-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने पर भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबादी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने पर भड़के लोग
Updated Fri, 22 Jun 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42.2
24.4
रिहाइशी क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने पर भड़के लोग
गुरुसर मोहल्ला के लोगों ने एसी टू डीसी को सौंपा ज्ञापन
टावर की रेडियेशन से लोगों ने बताया सेहत का खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
ऊना। शहर के वार्ड दो स्थित गुरुसर मोहल्ले में सघन आबादी वाले क्षेत्र में एक निजी कंपनी का मोबाइल टावर लगाए जाने का स्थानीय लोगों ने भारी विरोध किया है। उन्होंने इस बारे में एसी टू डीसी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि भवन के मालिक खुद तो यहां रहने वाले नहीं हैं। लेकिन घनी आबादी में बसे अन्य लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी यह टावर क्रियाशील नहीं हुआ है, लेकिन चालू होने के बाद यह लोगों के लिए मुसीबत बन जाएगा। एसी टू डीसी को सौंपे ज्ञापन में प्रेम राजपूत, महेंद्र वर्मा, श्याम कुमार, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, कुलदीप, ममता, संजीव, तरसेम, मनदीप, राजीव समेत मोहल्ले के दर्जनों लोगों का हस्ताक्षरित किए हैं। उन्होंने गुहार लगाई कि मोबाइल टावर से निकलने वाली विकिरण लोगों के लिए खतरनाक हैं जिससे कैंसर जैसी बीमारी तक का खतरा हो सकता है। वहीं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने भी स्पष्ट किया है कि टावर की ये विकिरण वायु प्रदूषण का कारण बनती हैं। इसके आसपास रहने वाले लोगों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। न केवल रेडिएशन, यहां तक कि डीजल जेनरेटर भी पावर कट के दौरान भारी शोर और वायु प्रदूषण के कारण आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को नुकसान पहुंचाता है। जेनरेटर के कंपन से आसपास के भवनों में दरारें आ जाती हैं। एसी टू डीसी एसके शर्मा ने कहा कि मोहल्ला वासियों ने ज्ञापन सौंपा है जिसे एसडीएम को मार्क किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द इस बारे में उचित कार्रवाई की जाएगी।