{"_id":"5ab8ef3a4f1c1b68248b74bc","slug":"121522069306-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान पर फोन, ऊपर से ट्रिपल राइडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान पर फोन, ऊपर से ट्रिपल राइडिंग
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
अमन शर्मा
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)।
उपमंडल अंब के गगरेट-दौलतपुर और चिंतपूर्णी-भरवाईं मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक सरेआम यातायात नियमों को ठेंगा दिखा रहे हैं। बाइक चलाते समय कानों पर फोन लगाकर ट्रिपल राइडिंग करते हुए युवक आम तौर पर देखे जा सकते हैं। ऐसे बिगडै़ल चालकों पर शिकंजा कसने में पुलिस नाकाम दिख रही है। युवा पीढ़ी बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और मोबाइल सुनते हुए दोपहिया वाहन सड़कों पर दौड़ा रहे हैं।
बिगडै़ल चालकों से क्षेत्र में दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। कुछ माह पहले पुलिस ने पूरे जिला में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया था लेकिन अब फिर से वही हालात हो गए हैं। कहीं न कहीं पुलिस की ढील भी इसका एक कारण दिख रही है। डीएसपी अंब अजय राणा का कहना है कि पुलिस हेल्मेट न लगाने वाले वाहन चालकों के चालान कर रही है। डीएसपी ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन