फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   नकल रोको अभियान की खुली पोल

नकल रोको अभियान की खुली पोल

Mon, 12 Mar 2018 05:12 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
नकल रोको अभियान की खुली पोल
एसीआर खराब होने का डर, उड़नदस्तों के पहुंचने की सूचनाएं लीक
विज्ञापन

नकल रोको अभियान की खुली पोल, फ्लाइंग के स्कूल आने से पहले की जा रही सफाई
पांच दिनों में ऊना में पकड़े गए डेढ़ दर्जन नकलची
पंकज चब्बा
संतोषगढ़ (ऊना)।
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाओं में नकल रोकने के दावों की पोल खुल रही है। अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) को सही रखने के लिए कई परीक्षा केंद्रों में खुद शिक्षक छात्रों को नकल करवाने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। नकल रोकने के अभियान को रोकने में सबसे बड़ी भूमिका मोबाइल फोन निभा रहे हैं। उड़नदस्तों के किसी भी परीक्षा केंद्र में दस्तक देते ही समीपवर्ती परीक्षा केंद्रों को मोबाइल के जरिये अलर्ट किया जा रहा है। प्रदेश के स्कूलों में पांच मार्च से शुरू वार्षिक परीक्षाओं में नकलची छात्रों को पकड़ने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने रोजाना परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ दर्जनों छात्रों को नकल करते पकड़ा है। बोर्ड परीक्षा के दौरान अब तक उड़नदस्तों ने जिला भर से लगभग डेढ़ दर्जन छात्रों को नकल करते दबोचा है। जब भी किसी स्कूल में उड़नदस्ते की टीम दबिश देने पहुंचती है तो उसी समय स्कूल के शिक्षक मोबाइल से समीपवर्ती परीक्षा केंद्रों के स्कूलों को उड़नदस्ते के पहुंचने की सूचना दे रहे हैं। इस कारण उड़नदस्ते के दूसरे परीक्षा केंद्रों में दबिश देने से पहले ही छात्रों से नकल सामग्री इकट्ठा कर सफाई करवाई जा रही है। सरकारी स्कूलों के कई शिक्षकों ने बताया कि उड़नदस्तों के दस्तक देने से पहले ही उनको सूचना मिल जाती है कि उड़नदस्ता पहुंचने वाला है। यह भी बताया कि स्कूल प्रधानाचार्य तो यहां तक धमका रहे हैं कि बच्चों को नकल नहीं करवाई तो एसीआर प्रभावित होगी। उच्च शिक्षा उपनिदेशक भूप सिंह का कहना है कि ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि नकल को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed