फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   चिकित्सकों ने निकाली साइकिल रैली

चिकित्सकों ने निकाली साइकिल रैली

Sun, 11 Mar 2018 10:26 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
चिकित्सकों ने निकाली साइकिल रैली

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
आईएमए की राष्ट्रीय इकाई के आह्वान पर रविवार को ऊना में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व आईएमए के राज्य अध्यक्ष डॉ. एसके नंदा ने किया। रैली क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से शुरू हुई जो एससी पार्क में संपन्न हुई। रैली में सरकारी व निजी क्षेत्र के डॉक्टर शामिल रहे। डॉ. नंदा ने कहा कि केंद्र सरकार डॉक्टरों पर कानून थोपने का काम न करे। इससे स्वास्थ्य सेक्टर की हालत बिगड़ेगी।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इस मसले पर चिकित्सकों के साथ वार्ता करनी चाहिए जिससे बेहतर हल निकले और स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत हो सकें। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज, कल्याण व रोगियों की सेवा के लिए कृत संकल्प है, लेकिन सरकारी धक्केशाही को सहन नहीं किया जाएगा। डॉ. नंदा ने कहा कि आईएमए ने डॉक्टरों व जनता के हित में कुछ मसलों को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है जिसका अभी तक समाधान नहीं हुआ है। डॉ. नंदा ने कहा कि एनएमसी बिल डॉक्टरों के प्रति हिंसा के मसलों को लेकर डॉक्टर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का प्रस्तावित बिल डॉक्टरों के काम व स्वास्थ्य भावना के विरुद्ध है, इसलिए इसका विरोध राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को इसी मसले पर डॉक्टर महापंचायत कर रहे हैं जिसमें देश भर से डाक्टर जुटेंगे। इस अवसर पर डॉ. पीएल नंदा, डॉ. इंदू भारद्वाज, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. जीडी सिद्ववानी, डॉ. राकेश अग्निहोत्री, डॉ. आशीष लेखी, डॉ. हरजिंद्र सिंह, डॉ. रितेश सोनी सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed