फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जो बोले, सो निहाल से गूंजा मैड़ी

जो बोले, सो निहाल से गूंजा मैड़ी

Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जो बोले, सो निहाल से गूंजा मैड़ी
पंजाब के ध्यानार्थ
विज्ञापन

.........................................
जो बोले, सो निहाल से गूंजा मैड़ी
मिनी पंजाब में बदला होला मोहल्ला मैड़ी, 60 हजार ने नवाया शीश
चरण गंगा में पवित्र स्नान, प्रशासन ने कर रखे हैं पुख्ता प्रबंध
अमर उजाला ब्यूरो
अंब (ऊना)।
मैड़ी के होला मोहल्ला मेला में नैहरियां से लेकर मैड़ी तक श्रद्धालु ही नजर आ रहे हैं। जो बोले, सो निहाल से पूरा मैड़ी क्षेत्र गूंज उठा। भक्त जयकारे लगाते हुए मैड़ी जा रहे हैं। रविवार को करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। चरण गंगा में पवित्र स्नान किया जा रहा है। मेले को लेकर प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर रखे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब राज्य से आ रहे हैं। मैड़ी में मिनी पंजाब बन गया है। बाबा के जयकारे लग रहे हैं। सारे रास्ते में श्रद्धालु जय जयकारे लगाते जा रहे हैं। रविवार को हजारों श्रद्धालुओं ने चरणगंगा में स्नान किया। श्रद्धालुओं का कहना है कि चरण गंगा में स्नान करने से उन्हें आत्मिक शांति मिलती है। मान्यता है कि यहां भूत प्रेत और शरीर को बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। किंवदंती के अनुसार बाबा बड़भाग सिंह ने इस जगह पर नरसिंह को विराजमान रहने और लोगों को भूत-प्रेतों से छुटकारा दिलाने का आदेश दिया था। ऐसी ही एक अन्य मान्यतानुसार चरण गंगा में आम का पौधा लगाने से यहां वंश वृद्धि होती है। इन्हीं मान्यताओं और आस्था से वशीभूत होकर लोग यहां पहुंचते हैं। बहुत से लोग तो यहां पर दंडवत होकर पहुंचते हैं और गुरुद्वारों में शीश नवाते हैं। एसडीएम सुनील वर्मा का कहना है कि मेला क्षेत्र में धारा 144 लगी है। इस कारण यहां ढोल नगाड़े प्रतिबंधित हैं। श्रद्धालुओं पर नजर रखी जा रही है।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed