{"_id":"5a53567e4f1c1b0d788b77b4","slug":"121515411070-una-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी तक दौलतपुर चौक पहुंचा देंगे ट्रेन : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी तक दौलतपुर चौक पहुंचा देंगे ट्रेन : अनुराग
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दौलतपुर चौक(ऊना)।
सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगले 20 साल तक प्रदेश में भाजपा सरकार को लगातार बनाए रखना है। यह बात भी जहन में रखनी है कि हमें जिताने वाला बूथ कार्यकर्ता है। काले धन के खिलाफ कानून मोदी सरकार ने बनाया, नोटबंदी, जीएसटी लेकर आए। वन रैंक वन पेंशन भाजपा सरकार ने फौजी भाइयों को दिलाई। कांग्रेसनीत यूपीए सरकार घोटालों में व्यस्त रही।
सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को गगरेट विस क्षेत्र के तीनों जिला परिषद वार्डों क्रमश: अंबोटा वार्ड के टटेहड़ा, संघनई वार्ड के मवाकोहलां और भंजाल जिप वार्ड की भद्रकाली में सभा कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन दौलतपुर चौक में बन कर तैयार हो चुका है और 28 फरवरी तक ट्रेन हर हाल में दौलतपुर चौक तक पहुंचा कर इस क्षेत्र जनता को नववर्ष का उपहार दिया जाएगा।
विज्ञापन
ट्रेन को वाशिंग फेसिलिटी भी दौलतपुर चौक स्टेशन पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। ताकि नंगल चलने वाली हरेक ट्रेन दौलतपुर चौक से चले। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक से आगे पंजाब सरकार से बात कर भूमि उपलब्ध करवा कर तलवाड़ा तक ट्रेन को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 40 सालों में दौलतपुर चौक तक ट्रेन पहुंचाने का कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
वहीं मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद तीन साल में उन्होंने यह कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि दौलतपुर चौक तलवाड़ा रेल लाइन का आठ किलोमीटर तक भूमि अधिग्रहण के लिए बजट उपलब्ध करवाकर कार्य शुरू किया है। गगरेट हलके में तीन नेशनल हाईवे का कार्य शुरू करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने पिछले पांच वर्षों तक कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय विद्यालय के लिए गगरेट में जमीन उपलब्ध न करवाने पर कोसा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2019 लोस चुनावों की तैयारी कर लें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस मौके पर उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक राजेश ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील कालिया, डॉ. श्याम वर्मा, मंडल अध्यक्ष राममूर्ति, पवन नंबरदार, नरेंद्र, प्रोमिला ठाकुर, जिप पार्षद रमेश हीर और सुषमा रानी, कुसुम लता, भाजयुमो अध्यक्ष अजय ठाकुर, राजीव, अनिल डडवाल, राजीव राजू, वरिंदर बॉबी, संदेश डोगरा, राकेश जसवाल, नरेश जसवाल, एसडीओ आईपीएच अश्वनी बंसल, लोनिवि एसडीओ बलदेव, एसडीओ वरिंद्र धीमान, एएसआई सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।