फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   डी चक्रवर्ती ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश

डी चक्रवर्ती ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश

Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
डी चक्रवर्ती ने चिंतपूर्णी में नवाया शीश
- फोटो : amarujala
चिंतपूर्णी (ऊना)। भारतीय मानक ब्यूरो के उत्तरी क्षेत्र के प्रमुख डी चक्रवर्ती ने शनिवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक बलवीर चौधरी भी उनके साथ रहे। डी चक्रवर्ती ने बताया कि भारतीय मानक ब्यूरो के नए कानून के मुताबिक हॉल मार्क ज्वेलरी बेचने वालों के लिए 25 सौ रुपये फीस जमा करवाकर पंजीकरण करवाना जरूरी है। इसके अंतर्गत एक ग्राम सोने के आभूषण में 916 मिलीग्राम शुद्धता होना अनिवार्य है। ऐसा न होने की शिकायत आने पर पहले के कानून के मुताबिक आभूषण बदलने का प्रावधान था, लेकिन अब बदलने के साथ मुआवजे का भी प्रावधान है।
विज्ञापन

हॉल मार्क पंजीकरण न करवाकर ऐसा आभूषण बेचने वालों पर एक लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान रखा गया है। 115 वस्तुओं पर आईएसआई मार्क जरूरी है। 44 प्रकार की वस्तुएं बेचने के लिए पंजीकरण आवश्यक है। वहीं स्थानीय विधायक बलवीर चौधरी ने बताया कि उपभोक्ताओं को उच्च क्वालिटी की बढ़िया वस्तुएं बाजार में उपलब्ध हों सरकार इसके लिए प्रयत्नशील है। उपभोक्ताओं को ठगी से बचाने के लिए मोदी सरकार प्रयत्नशील है। बाजार में बिकने वाली वस्तुओं पर सरकार उपयुक्त नियंत्रण रखने के लिए प्रयास कर रही है। कुछ लोग गलत प्रचार के बोर्ड लगाकर उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रहे थे, नए कानून के तहत उन पर अंकुश लगेगा और उपभोक्ता को ठीक क्वालिटी का सामान बाजार में उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed