फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण अत्यंत जरूरी: मुकेश

पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण अत्यंत जरूरी: मुकेश

Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण अत्यंत जरूरी: मुकेश
दुलैहड़ (ऊना)। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अत्यंत जरूरी है। पौधरोपण एक पुण्य कार्य है प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए, जिससे अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाया जा सके और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बात उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को पुबोवाल में जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ करने के उपरांत प्रकट किए। उद्योग मंत्री ने पूबोवाल में स्टेडियम के साथ निर्मित तालाब के चारों ओर 102 औषधीय पौधे रोपे। इनमें हरड़, बेहड़ा, आंवला और अर्जुन के पौधे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में बरसात के इस सीजन में पौधरोपण का कार्य आरंभ हो चुका है। इस बार औषधीय और फलदार पौधे लगाने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में 318 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न प्रजाति के 3 लाख से ज्यादा औषधीय और फलदार पौधे रोपित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण अत्यंत जरूरी है। इसके लिए सभी लोगों को पौधरोपण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को भी पौधरोपण के बाद पौधों की उचित देखभाल के लिए उचित कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी यशुदीप सिंह, आरओ राजेश कुमार, प्रधान ग्राम पंचायत दुलैहड़ संतोष बिट्टू तथा बीडीसी सदस्य के अतिरिक्त विभिन्न गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed