फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 thousand devotees visited Chintpurni

Una News: चिंतपूर्णी में 12 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Mon, 11 Nov 2024 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Mon, 11 Nov 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
12 thousand devotees visited Chintpurni
चिंतपूर्णी (ऊना)। मां छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर में रविवार को 12 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं की कतारें पुराने बस स्टैंड तक पहुंच गईं, जहां भक्त माता की भेंट गाते और जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर तक पहुंचे। रविवार की छुट्टी होने के कारण सबसे ज्यादा श्रद्धालु पंजाब से पहुंचे, जिन्होंने सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए मां के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

सुबह से ही चिंतपूर्णी क्षेत्र में श्रद्धालुओं को कतारें लग गईं। लिफ्ट के जरिए सुगम दर्शन प्रणाली सुविधा का लाभ लेने के लिए भी बड़ी संख्या में भक्त अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इससे कतारों की गति भी काफी धीमी रही। सुबह और देर शाम तक मां के दरबार आने वाले भक्तों ने कुछ मिनटों में मां की पावन पिंडी के दर्शन कर लिए, जबकि दोपहर के समय एक से दो घंटे तक कतारों में इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

उधर मां के दरबार में लौटी चहल पहल से स्थानीय दुकानदारों के चेहरे भी खिल गए। नवरात्र के बाद से कम संख्या में भक्त दरबार पहुंच रहे थे। लेकिन रविवार को दिनभर रौनक रही और दुकानों से अच्छी खरीद भी हुई। पंजाब से आए राजेश कुमार, बब्बू, नवनीत, रजनी ने बताया कि रविवार के दिन श्रद्धालुओं की छुट्टी होने के चलते भीड़ रही। मगर कतारें व्यवस्थित होने के चलते ठीक से दर्शन हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होमगार्ड जवानों के प्लाटून कमांडर जागीर लाल ने बताया कि रविवार के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ थी लेकिन जवानों ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी की और व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed