{"_id":"6959060030858d3d960a4736","slug":"12-solar-lights-are-out-in-nagar-panchayat-bangana-leaving-the-wards-in-darkness-una-news-c-93-1-ssml1047-177135-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नगर पंचायत बंगाणा में 12 सोलर लाइटें बंद, वार्डों में छाया अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नगर पंचायत बंगाणा में 12 सोलर लाइटें बंद, वार्डों में छाया अंधेरा
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर के समय बंद की गई थीं सोलर लाइटें, दोबारा चालू नहीं किया
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। नगर पंचायत बंगाणा में पिछले काफी समय से 12 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इससे नगर पंचायत के कई वार्डों में रात के समय अंधेरा छाया रहता है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुरक्षा कारणों से कुछ सोलर लाइटें बंद करवाई गई थीं, जबकि कुछ लाइटों के कनेक्शन काट दिए गए थे। लोगों का कहना है कि ऑपरेशन को काफी समय बीत चुका है, लेकिन अब तक इन लाइटों को दोबारा चालू नहीं किया गया है। नतीजतन, स्थिति जस की तस बनी हुई है।
नगर पंचायत बंगाणा के लोग बता रहे हैं कि मुख्य बाजार, बस स्टैंड के आसपास, पंचायत घर के नजदीक और कुछ रिहायशी क्षेत्रों में सोलर लाइटें बंद होने से रात में चलना मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों को विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय दुकानदार रविंद्र विंदू, रमेश कुमार, सुरेश ठाकुर और अनिल ने कहा कि अंधेरे के कारण शाम के समय ग्राहक भी कम आने लगे हैं, जिससे व्यापार पर असर पड़ा है।
इस संबंध में पंचायत प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने बताया कि कुछ सोलर लाइटें तकनीकी खराबी के कारण बंद हैं, जबकि कुछ के कनेक्शन सुरक्षा कारणों से हटाए गए थे। प्रधान ने आश्वासन दिया कि जल्द ही संबंधित विभाग के साथ समन्वय कर सभी खराब सोलर लाइटों की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मांग
स्थानीय निवासी सुदेश कुमार ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सोलर लाइटों की नियमित जांच और रखरखाव की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि ये लाइटें सरकारी धन से लगाई गई हैं, इसलिए उनका लंबे समय तक बंद रहना दुर्भाग्यपूर्ण है।
स्थानीय निवासी रविंद्र बिंदू का कहना है कि पंचायत और प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएं ताकि नगर पंचायत क्षेत्र में रोशनी लौट सके और लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि पंचायत को जल्द इन लाइटों की मरम्मत करनी चाहिए।