{"_id":"625f01282fd0ed7e8a63b847","slug":"12-people-injured-and-one-child-died-in-two-accident-in-una-district-himachal-una-news-sml4061980164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सड़क हादसो में 12 घायल, एक बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सड़क हादसो में 12 घायल, एक बच्चे की मौत
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पंडोगा हादसे में घायल हुए मजदूरों का ईलाज करते हुए। ईमरजेंसी में एक ही
- फोटो : Una
अंब/पंजावर (ऊना)। जिले में दो सड़क हादसेे में 12 लोग घायल हो गए। जबकि, एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। भैरा में मंगलवार सुबह एक कार की चपेट में आने से आठ वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पंडोगा के पास बनखंडी में एक कैंटर (मालवाहक वाहन) पलट गया। वाहन में सवार 11 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में प्राथमिक उपचार के बाद दो को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
जानकारी के अनुसार भैरा में मंगलवार सुबह एक बच्चा गेहूं काटने जा रहे माता-पिता के पीछे जिद करके चला आया। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर चोटों के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान मोनू (8) पुत्र राम नरेश निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि भैरा में ही रहने वाला प्रवासी मजदूर का परिवार स्थानीय निवासियों की गेहूं के कटान की मजदूरी पर लगा हुुआ था। दुर्घटना के वक्त मृतक का एक छोटा भाई और बहन भी साथ थे।
विज्ञापन
वहीं, मंगलवार सुबह लुधियाना से डीजे व कैटरिंग का सामान सहित लेबर लेकर टाहलीवाल की ओर आ रहा एक ट्रक पंडोगा के समीप बनखंडी के पहाड़ी क्षेत्र में उतराई उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उतराई उतरते समय मोड़ पर अचानक ट्रक पर से चालक ने नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे पलट गया। गनीमत यह रही कि सामने से कोई अन्य वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा वह भी इस ट्रक की चपेट में आ सकता था। घटना के तुरंत बाद 12 घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
उधर, एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि भैरा में हुए हादसे में बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना भेज दिया है। दोनों दुर्घटनाओं में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।