{"_id":"698a29400cc944384c09b47c","slug":"12-out-of-28-cases-were-heard-in-the-special-court-of-the-womens-commission-una-news-c-93-1-ssml1047-181018-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: महिला आयोग की विशेष अदालत में 28 में से 12 मामलाें पर हुई सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: महिला आयोग की विशेष अदालत में 28 में से 12 मामलाें पर हुई सुनवाई
Tue, 10 Feb 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल महिला आयोग ने सोमवार को उपायुक्त ऊना कोर्ट में विशेष अदालत का आयोजन किया। इस दौरान 28 केस सुनवाई के लिए चयनित किए गए। इनमें से 12 मामलों की सुनवाई हुई। अदालत में शिकायतकर्ता व बचाव पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, आयोग सदस्य सरोज शर्मा, रीना पुंडीर व रीना दरोच भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। अदालत में घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर शोषण, पारिवारिक मामले, यौन शोषण के मामलों को लेकर सुनवाई की गई। ऊना में जिला स्तर पर पहली विशेष अदालत का आयोजन कर महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा से संबंधित विभिन्न मामलों की सुनवाई की गई। आयोग ने पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए ताकि मामलों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा आयोग शीघ्र ही दूसरी अदालत लगाएगा। विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाना आयोग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और पीड़ित महिलाओं को किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आयोग के समक्ष निसंकोच संपर्क करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर ऐसी अदालतें लगाने जा रहा है। इसी कड़ी में 11 व 12 फरवरी को जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में डिविजनल कमिश्नर के कार्यालय में विशेष अदालत लगाने जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि महिला उत्पीड़न की घटनाओं के विरुद्ध आगे आएं और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने में सहयोग करें। इस मौके पर हिमाचल महिला आयोग कार्यालय शिमला से सदस्य सचिव बुशरा अंसारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा , लॉ ऑफिसर यशपाल शर्मा, महिला थाना ऊना से सब-इंस्पेक्टर जमालदीन, निजी सचिव महिला आयोग दिलीप सिंह व राधिका सूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन