फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   12 day mega conference will start from 1st in Kotla Kalan

Una News: कोटला कलां में पहली से शुरू होगा 12 दिवसीय महासम्मेलन

Wed, 22 Jan 2025 08:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 08:25 PM IST
विज्ञापन
12 day mega conference will start from 1st in Kotla Kalan
संत बाबा बाल की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम, मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और प्रसिद्ध गायक लेंगे भाग
विज्ञापन

वृंदावन से अलका गोयल, चित्र-विचित्र, इंद्रेश उपाध्याय समेत महान हस्तियां भक्तों को करेंगी निकाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। राधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां में पहली फरवरी से सालाना महासम्मेलन का आगाज होगा। संत बाबा बाल की अगुवाई में 12 दिन तक कार्यक्रम चलेगा। इसमें मंडलेश्वर, महामंडलेश्वर और प्रसिद्ध गायक एवं कथावाचक भाग लेंगे। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से वृंदावन से गायक बुलाए गए हैं, जो 12 दिन लोगों को भक्ति रसपान करवाएंगे। इस दौरान भव्य शोभा यात्रा, भागवत कथा, रासलीला और भजन संध्या का आयोजन होगा।

पहली फरवरी को जम्मू वाले बुआ दत्ता अपने भजनों से संगत को निहाल करेंगे। दोपहर 12:00 बजे बुआ दत्ता भजनों की प्रस्तुति देंगे। वहीं, पहली जनवरी को सुबह 9:00 बजे से मंदिर में रासलीला का मंचन होगा। वृंदावन से पंकज कृष्ण ठाकुर की अगुवाई में रासलीला होगी। 12 फरवरी तक रासलीला चलेगी। इसमें भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं को दिखाया जाएगा। 2 फरवरी को वृंदावन से प्रसिद्ध गायिका अलका गोयल दोपहर बाद भक्तों को भजनों से निहाल करेंगी। 3 फरवरी को कुमार स्वामी, 4 फरवरी को संकीर्तन होगा। 5 फरवरी को राधा-कृष्ण मंदिर से ऊना शहरभर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएंगी। ठाकुर की पालकी की अगुवाई में शोभा यात्रा निकलेगी। इसमें वृंदावन एवं अन्य राज्यों से आए कलाकार झांकियां निकालेंगे। वहीं, जिलेभर से कीर्तन मंडलियां भजन-कीर्तन करेंगी। इस दौरान खाद्य व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दोपहर बाद वृंदावन से प्रसिद्ध गायक चित्र-विचित्र भजनों की प्रस्तुति देंगे। 6 फरवरी से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वृंदावन से विख्यात कथाव्यास इंद्रेश उपाध्याय भक्तों को श्रीमद्भागवत महापुराण का महात्म्य सुनाएंगे। 12 फरवरी तक दोपहर 01:00 बजे से शाम 04:00 बजे भागवत कथा चलेगी। 12 फरवरी को भागवत की पूर्णाहुति के साथ महासम्मेलन का समापन होगा। इसकी जानकारी संत बाबा बाल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed