{"_id":"67fa7137b36454cd030d36df","slug":"116-grams-of-chitta-232-grams-of-powdered-poppy-caught-from-the-dashboard-of-the-car-two-arrested-una-news-r-399-1-sml1005-288091-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: कार के डैशबोर्ड से 1.16 ग्राम चिट्टा, 232 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: कार के डैशबोर्ड से 1.16 ग्राम चिट्टा, 232 ग्राम चूरा पोस्त पकड़ा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने अमराली रोड पर स्थित आईपीएच रेस्ट हाउस के पास आधी रात की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
टाहलीवाल (ऊना)। थाना टाहलीवाल पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार रात अमराली रोड पर स्थित आईपीएच रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध मारुति 800 को रोका गया। जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से 1.16 ग्राम चिट्टा और 232 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। दोनों आरोपियों की पहचान सौरव राणा उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड 4, गांव हीरा नगर, डाकघर दुलैहड़ और संदीप कुमार उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड-2 गोंदपुर जयचंद, तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई। नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई आधी रात करीब 12 बजे की गई। पुलिस टीम ने सतर्कता से वाहन की तलाशी ली, जिसमें मादक पदार्थ बरामद हुआ। यह कार्रवाई हेड कांस्टेबल परमजीत सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सोडी राम, कांस्टेबल कुलदीप सिंह और कांस्टेबल बलजीत सिंह ने की। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया पुलिस की जांच चल रही। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। संवाद