फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास सात को

पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास सात को

Sat, 02 Mar 2019 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास सात को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना। जिले के मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर के शिलान्यास की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात मार्च को सुबह 10 बजे मलाहत में पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का शिलान्यास होगा। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्र जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार सहित आला नेता और विधायक मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि सदर विस क्षेत्र में केंद्र सरकार का यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इसमें करोड़ों का बजट लगेगा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता की दिक्कतें दूर होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से ऊना में इसकी स्थापना होने जा रही है। इसमें जयराम सरकार द्वारा भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में सहयोग किया गया है। इससे पहले पेखूबेला में 507 करोड़ की लागत से इंडियन ऑयल डिपो का निर्माण किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। वहीं 20 करोड़ से ऊना अस्पताल परिसर में मदर चाइल्ड केयर सेंटर का निर्माण भी किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा जिला को दी गई बड़ी सौगात पीजीआई सेटेलाइट सेंटर को जमीन पर उतारने के लिए सभी बाधाएं दूर कर दी गई हैं। जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार द्वारा भूमि और रास्ते की क्लीरेंस देने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय व पीजीआई चंडीगढ़ ने भी ऊना के मलाहत में बनने वाले सेटेलाइट सेंटर की औपचारिकताएं पूरी कर सात मार्च को इसका शिलान्यास तय कर दिया है। ऊना सदर के मलाहत में बनने वाले पीजीआई सेटेलाइट सेंटर पर 500 करोड़ की लागत आएगी। इसकी मंजूरी पीजीआई ने दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed