फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   पासपोर्ट केंद्र का विधिवत शुभारंभ

पासपोर्ट केंद्र का विधिवत शुभारंभ

Thu, 01 Mar 2018 10:03 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
पासपोर्ट केंद्र का विधिवत शुभारंभ

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
संसदीय क्षेत्र हमीपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने वीरवार को मुख्य डाकघर ऊना में पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती भी उपस्थित रहे। सांसद अनुराग ने कहा कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र ऊना में खोलने की मांग जो आज पूरा हो रही है, इसका श्रेय भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के अथक प्रयासों का ही परिणाम है। उन्होंने केंद्र सरकार से मिलकर पासपोर्ट केंद्र को स्वीकृत करवाया।

उन्होंने कहा कि विदेश जाने के इच्छुक लोगों को पासपोर्ट बनाने के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय शिमला या चंडीगढ़ जाना पड़ता था और आवेदन पत्र में खामियां होने पर उन्हें कई बार तो 3-4 चक्कर शिमला के लगाने के पड़ते थे, तब जाकर 70 दिनों की प्रकिया के बाद उन्हें पासपोर्ट मिलता था। उन्होंने कहा कि लंबी प्रक्रिया से छुटकारा पाने के लिए ऑनलाइन प्रकिया से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि मुख्य डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र ऊना में स्थापित होने से ऊना की जनता को पासपोर्ट बनाने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि ऊना में पासपोर्ट सेवा केंद्र स्थापित होने से आवेदकों का समय बचेगा तो उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र के खुलने से पासपोर्ट आवेदक अपना आवेदन और संबधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। पुलिस जांच पड़ताल और अन्य औपचारिकताएं पूर्ण होने पर उन्हें 21 दिनों के भीतर पासपोर्ट को स्पीड पोस्ट से उपलब्ध हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सेवा केंद्र के शुरू होने से विदेश जाने वाले लोग जालसाजों के झांसे में आने से बच जाएंगे। पासपोर्ट आवेदक सीधे विदेश जाने और पासपोर्ट संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पासपोर्ट प्रक्रिया सरल बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं ताकि भविष्य में पासपोर्ट आवेदक को उनका पासपोर्ट 10 दिन के भीतर उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष बलबीर बग्गा, नगर पालिका अध्यक्ष बाबा अमरजोत सिंह बेदी, मुख्य पोस्ट मास्टर हिमाचल डाक परिमंडल शिमला मेजर जरनल पीएस नेगी, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शिमला रवि छावल, डाक अधीक्षक डाक मंडल ऊना सतपाल सिंह जसवाल उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed