फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   जो बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजा मैड़ी

जो बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजा मैड़ी

Mon, 26 Feb 2018 10:46 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
जो बोले सो निहाल के जयकारे से गूंजा मैड़ी

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अंब (ऊना)।
प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह में चल रहे होला मेला में श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ा। चौथे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मंजी साहिब और बेरी साहिब गुरुद्वारों में माथा टेका। चरण गंगा में भी स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लगी रहीं। वहां स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विभिन्न गुरुद्वारों में अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। दिन भर मेले में जो बोले सो निहाल के जयकारे गूंजते रहे।

मंजी साहिब गुरुद्वारा कमेटी के परमजीत सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। महंत शादीलाल गोस्वामी ने बताया कि चरण गंगा में स्नान के लिए पंजाब और अन्य जगहों से हजारों श्रद्धालु आ रहे हैं। सुबह चार बजे से शाम छह बजे तक चरण गंगा में स्नान करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


वहीं मेला क्षेत्र के सभी नौ सेक्टरों में पुलिस तंत्र पूरी तरह सक्रिय है। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मी मेला क्षेत्र में आने वाले संदिग्ध तत्वों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अंब के एसडीएम सुनील वर्मा ने कहा कि मेला क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से चल रही हैं। श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक मेला क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed